फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Transport Corporation increased bus service on Delhi and Punjab routes, yet it fell short

Kotdwar News: परिवहन निगम ने दिल्ली और पंजाब के रूट में बढ़ाई बस सेवा, फिर भी पड़ी कम

Sat, 25 Oct 2025 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 25 Oct 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation increased bus service on Delhi and Punjab routes, yet it fell short
कोटद्वार। दिवाली से भैयादूज तक की छुट्टियां खत्म होने पर मैदानी क्षेत्रों के लिए उमड़ रही लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को सुबह से ही रोडवेज बस अड्डे में यात्रियों की भीड़ लगी रही। जब कोटद्वार डिपो की बसें कम पड़ गईं तो सवारियों ने लालबत्ती चौक पर पहुंचकर यूपी रोडवेज की बसें पकड़ीं। यूपी रोडवेज की बसें भी ठसाठस भरकर रवाना हुई। अब उत्तराखंड परिवहन निगम रविवार की तैयारी में जुट गया है। अधिकारियों को रविवार के दिन ज्यादा भीड़ उमड़ने की संभावना लग रही है।
विज्ञापन

शनिवार को लगातार चौथे दिन कोटद्वार से दिल्ली समेत मैदानी रूटों के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही। सामान्य दिनों की अपेक्षा कोटद्वार रोडवेज डिपो को पांच अतिरिक्त बसें चलानी पड़ी। दिल्ली के साथ ही पटियाला, जयपुर, चंडीगढ़ रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई गईं। सबसे अधिक मारामारी दिल्ली, गुरुग्राम के लिए रही। चड़ीगढ़ जाने के लिए परिवार समेत बस का इंतजार कर रहे केदार कंडवाल ने बताया कि बसों के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई सवारियां पटियाला की बस पकड़कर आगे के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

कोटद्वार रोडवेज डिपो के एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि यात्रियों को हरसंभव बस उपलब्ध कराई जा रही हैं। बताया कि शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक पांच अतिरिक्त बसें चलवाई गईं। रविवार को यात्रियों की संख्या और ज्यादा रहने की संभावना है, जिसके लिए वर्कशॉप में खड़ी बसों को दुरुस्त करवाया जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि मैदानी क्षेत्र के किसी भी रूट के लिए बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदानी क्षेत्रों से लौटने वाली बसों के चालक परिचालकों से लगातार संपर्क बनाया जा रहा है। गढ़वाल से मैदानी रूट की सवारियां प्राथमिकता में कोटद्वार डिपो की बसों में ही सफर करना चाहते हैं। उधर, दिल्ली से कोटद्वार के बीच चलने वाली यूपी रोडवेज की बसें भी लालबत्ती से ठसाठस भरकर चलती रही। जिससे बसों की कमी की भरपाई होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed