{"_id":"56eff6da4f1c1b9f7cf14d24","slug":"trancing-ground-shift-when-not-raging-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैंचिंग ग्राउंड शिफ्ट न होने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैंचिंग ग्राउंड शिफ्ट न होने पर भड़के ग्रामीण
अमर उजाला/कोटद्वार।
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
ट्रैंचिंग ग्राउंड के गेट पर ताला जड़ते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ीघाट झूलापुल स्थित ट्रैंचिंग ग्राउंड में प्रदूषण और दुर्गंध से परेशान कुंभीचौड़ और रतनपुर के ग्रामीणों ने ट्रैंचिंग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर सोमवार को धरना-प्रदर्शन कर तालाबंदी की। इसके कारण ट्रैंचिंग ग्राउंड का मुआयना करने गईं अधिशासी अधिकारी अमरजीत कौर को करीब एक घंटे तक ग्राउंड के अंदर ही रहना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि वे दो साल से लगातार ट्रैंचिंग ग्राउंड को उनके गांव के पास से हटाने की मांग कर रहे हैं लेकिन पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
सोमवार को रतनपुर के ग्राम प्रधान जगमोहन सिंह रावत और कुंभीचौड़ के ग्राम प्रधान दीपक पांडे के नेतृत्व में ग्रामीण ट्रैंचिंग ग्राउंड पहुंचे। जहां उन्होंने नगर पालिका के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए गेट पर तालाबंदी कर दी। इसके बाद ग्रामीण जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे और एसडीएम से कूड़े की दुर्गंध से निजात दिलाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि वह कई बार कूड़े की दुर्गंध से निजात दिलाने के लिए पालिका और प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं। पालिका ने उन्हें आश्वस्त किया था कि वह जल्द ही कूड़ा निस्तारण के लिए नई जगह तलाशकर नया ट्रैंचिंग ग्राउंड बनवाएगी। लेकिन अब तक पालिका ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों की समस्या जस की तस चल रही है। गर्मियों में क्षेत्रवासियों का जीना दूभर हो जाता है। क्षेत्र में बीमारी की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि कूड़े की वजह से पूरे इलाके में दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। पालिका की ओर से ग्राउंड में छिड़काव तक नहीं किया जाता। ग्रामीण जब शिकायत करते हैं तब उसके बाद पालिका छिड़काव करती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि वे पालिका को ट्रैंचिंग ग्राउंड में कूड़ा नहीं डालने देंगे। प्रदर्शन करने वालों में सतीश बुडाकोटी, अरविंद बनियाल, शुभम बुडाकोटी, सोनू सिंह सैनी, दीपक लखेड़ा, भरत भूषण, शुभम बुडाकोटी, महेंद्र पाल और महेंद्र सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन