फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Traders angry at stopping the movement of trucks in hilly areas, protested

Kotdwar News: पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रकों की आवाजाही रोकने पर गुस्साए व्यापारी, विरोध जताया

Thu, 12 Dec 2024 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Traders angry at stopping the movement of trucks in hilly areas, protested

विज्ञापन
कोटद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की स्थानीय नगर इकाई ने व्यापारियों के ट्रकों को पर्वतीय क्षेत्र में जाने से रोके जाने पर रोष जताते हुए प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम सोहन सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा।बृहस्पतिवार को कोटद्वार व्यापारी तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने नगर अध्यक्ष प्रवीन भाटिया की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि स्थानीय व्यापारी गत कई वर्षों से पर्वतीय क्षेत्र में व्यापार करते आ रहे हैं। इसके तहत ट्रकों के माध्यम से सामान की आपूर्ति पर्वतीय क्षेत्रों में की जाती है। कहा कि दो-तीन दिनों से कुछ लोगों द्वारा उनके सामान के ट्रकों को पर्वतीय क्षेत्र में जाने से रोका जा रहा है। जिससे पर्वतीय क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं का अभाव हो गया है और व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।




ज्ञापन में समस्या का समाधान कर ट्रकों की आवाजाही को सुचारु करने की मांग की गई। ज्ञापन भेजने वालों में जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, महामंत्री लाजपत राय भाटिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सेवक राम मानूजा, नगर कार्यकारिणी के सचिव नवीन गोयल और कोषाध्यक्ष सुबोध कर्णवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed