फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tractor trails engaged in illegal mining were chased

लोगों ने रात को अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ट्रालियों को खदेड़ा

Thu, 29 Aug 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tractor trails engaged in illegal mining were chased
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के मवाकोट में रातभर गली मोहल्लों में दौड़ रहे ट्रैक्टर ट्रालियों से परेशान महिलाओं ने वन विभाग के खिलाफ लाठी डंडों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने रात को अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ट्रालियों को खदेड़ा। उन्होंने ट्रैक्टर ट्रालियों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर डीएफओ कार्यालय में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार रात 12 बजे ट्रैक्टरों की आवाजाही से परेशान लोग बड़ी संख्या में मवाकोट चौराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने हाथ में लाठी-डंडे लेकर मालन नदी से अवैध खनन कर मवाकोट में आ रहे ट्रैक्टर ट्रालियों को रोक दिया। इसके बाद लोगों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ट्रालियों को वहां से खदेड़ दिया। इस अवसर पर महिला सामाजिक संस्था की अध्यक्ष शांति थापा ने वन विभाग पर अवैध खननकारियों के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया। कहा कि मालन नदी से रातभर ट्रैक्टर ट्रालियां गली मोहल्लों में दौड़ रही हैं। ट्रैक्टरों की आवाज से लोगों की रात की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने चेताया कि शीघ्र क्षेत्र में रात को ट्रैक्टर ट्रालियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो डीएफओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर उर्मिला देवी, सलोनी चौहान, साबी देवी, गीता शर्मा, हेमा गौड़, कौशल्या जोशी, बीना देवी, इंदू नेगी, अबोध बौखंडी, राजेंद्र खैरवाल व प्रदीप शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed