{"_id":"5805067a4f1c1b562c702d31","slug":"tourist-killed-in-mysterious-circumstances-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Mon, 17 Oct 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी गढ़वाल जिले के जयहरीखाल विकासखंड मुख्यालय स्थित एक रिजार्ट में लखनऊ के एक पर्यटक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पर्यटक की मौत से उसके साथी सदमे में हैं। मृतक युवा बारह सदस्यीय पर्यटक दल का सदस्य था, जो दो दिन पूर्व ही लैंसडौन क्षेत्र में घूमने आए थे।
विज्ञापन
राजस्व उपनिरीक्षक कौड़िया जयहरीखाल अनिल कुमार कुकरेती ने बताया कि दो दिन पहले लखनऊ के 12 सदस्यीय पर्यटकों का एक दल लैंसडौन क्षेत्र में घूमने आया हुआ था। वे यहां के हिलटाप रिजार्ट में ठहरे हुए थे। उनमें से एक युवक अजय वर्मा (30) पुत्र घनश्याम वर्मा निवासी गेट नंबर 3 नजदीक सहारानगर गोमती नगर (लखनऊ) की रविवार रात तबियत खराब हुई तो उसे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर को दिखाया गया।
विज्ञापन
अजय को पेट में दर्द हो रहा था। दवाई और उपचार के बाद सभी लोग रिजार्ट में लौट गए और इसे सामान्य पेट दर्द मानते हुए रात को खाना खाने के बाद सो गए। रात को करीब ढाई बजे अजय वर्मा के साथियों ने उसका हालचाल जानने के इरादे से उसे आवाज दी तो वह कुछ नहीं बोला।
विज्ञापन
उसके बिस्तर पर नजदीक जाने पर उसके शरीर में कोई हलचल न होने पर वे घबरा गए और रात को ही डाक्टर को रिजार्ट में बुलवाया। डाक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही लैंसडौन से पुलिस और राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भिजवाया।
राजस्व उपनिरीक्षक अनिल कुकरेती ने बताया कि परिजनों को पूरी घटना की जानकारी फोन पर दे दी गई है। मौत का कोई स्पष्ट कारण न मिलने की वजह से बिसरा सुरक्षित रखवा लिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक के पेट की आंत फटी हुई थी।
साथी युवक की मौत से उसके साथी अंकित श्रीवास्तव, नीरज शर्मा और अनुज सक्सेना समेत सभी साथी सदमे में हैं। मृतक के साथियों ने राजस्व पुलिस को बताया कि मृतक अजय की 26 नवंबर को शादी होने वाली थी, लेकिन उनकी अचानक हुई मौत से साथियों और परिजनों में कोहराम मचा है।