{"_id":"63b9992a252dfa35d42baf84","slug":"told-the-importance-of-mother-on-mother-s-day-kotdwar-news-drn433161369","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मातृ दिवस पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से बताया मां का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मातृ दिवस पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से बताया मां का महत्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति वल्लभ मेमोरियल इंटर कॉलेज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मातृ दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से मां का महत्व बताया।
मानपुर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित मातृ दिवस कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में ज्ञान भारती स्कूल ने प्रथम, ग्रीनवुड एकेडमी ने द्वितीय और आदर्श पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में शांति वल्लभ ने पहला, बाल विकास पब्लिक स्कूल ने दूसरा और आदर्श पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में जेपी इंटर कॉलेज, नवयुग पब्लिक स्कूल और मदरलैंड एकेडमी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में नवयुग, बाल शिक्षा निकेतन, ग्रीन वुड, समूह नृत्य के जूनियर वर्ग में हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी, ग्रीन वुड, बाल विकास, सीनियर वर्ग में शांति वल्लभ, आदर्श और बाल भारती स्कूल ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जीवी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रो. ममता बौंठियाल, प्रधानाचार्य वरुण भदोला, ललन कुमार बुड़ाकोटी, अनिल बहुगुणा, जितेंद्र नेगी, कुलदीप अग्रवाल, मणिराम शर्मा, सीपी डोबरियाल आदि मौजूद थे।