{"_id":"57d19b194f1c1b986331892c","slug":"today-s-state-level-police-shooting-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता आज से
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Thu, 08 Sep 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी फायरिंग रेेंज धोबीघाट में 14वीं अंतर जनपदीय पुलिस एवं वाहिनी राइफल/रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू होगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पुलिस, पीएसी, आईआरबी और एसडीआरएफ की 20 टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
पुलिस विभाग की प्रदेश स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता की तैयारियों के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने टीम प्रबंधकों की बैठक ली। उन्होंने टीम प्रबंधकों को प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन होने पर प्रतिभागी प्रतियोगिता से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि शूटिंग प्रतियोगिता पिस्टल और राइफल वर्ग में होगी। पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता 15 गज और राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 100 और 200 गज वर्ग में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक (पीएसी) अमित सिन्हा करेंगे। समापन अवसर पर एसएसबी अकादमी के निदेशक आईजी एस बंदोपध्याय विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण करेंगे।
विज्ञापन