फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   To save his life, a young man fought with a bear, attacked him with a bear.

Kotdwar News: जान बचाने के लिए भालू से भिड़ गया युवक, पाठल से किए वार

Tue, 26 Mar 2024 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 26 Mar 2024 06:10 PM IST
विज्ञापन
To save his life, a young man fought with a bear, attacked him with a bear.
जंगल में बकरी चुगाने गया था यतींद्र, ग्राम चोरखिंडा तल्ला का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैजरो। बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम चोरखिंडा तल्ला में जंगल में बकरी चुगा रहे एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। युवक हिम्मत दिखाते हुए भालू से भिड़ गया और पाठल से कई वार किए। इसके बाद युवक वहां से जान बचाकर भाग गया। हमले में वह घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी।

पूर्व प्रधान रोशन सिंह ने बताया कि चोरखिंडा तल्ला निवासी यतीश कुमार (24) पुत्र बच्ची राम सोमवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे गांव के समीप ही जंगल में बकरियां चुगने गया था। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। पहले तो यतीश सकपका गया। फिर उसने किसी तरह हिम्मत जुटाई और पाठल से भालू पर हमला कर दिया। पाठल से हुए वार के बाद भालू ने उसे छोड़ दिया। इस बीच वह शोर मचाते हुए घर की ओर भागा। इस दौरान भी भालू ने कुछ दूर तक उसका पीछा किया लेकिन यतीश उसकी पकड़ में नहीं आया। भालू के हमले में युवक घायल हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed