फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tiger seen in Bakharoti and surrounding villages, panic

Kotdwar News: बखरोटी और आसपास के गांवों में दिखा बाघ, दहशत

Fri, 28 Mar 2025 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Tiger seen in Bakharoti and surrounding villages, panic
कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक के बाघ प्रभावित ग्राम पंचायत बखरोटी व आसपास के गांवों में बाघ लगातार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। बखरोटी के निवर्तमान प्रधान व प्रशासक सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीण ध्यान सिंह नेगी शंकरपुर से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को बंद कर गांव गौला मल्ला जा रहे थे। तभी रास्ते में कुछ दूरी पर बाघ बैठा मिला। उनके पीछे अन्य ग्रामीणों के पहुंचने पर बाघ वहां से भाग खड़ा हुआ। इससे पूर्व बृहस्पतिवार सुबह 7:00 बजे घिरौली गांव में महावीर सिंह की गोशाला के आगे बाघ बैठा हुआ मिला। यहां वह गोशाला में गई प्यारी देवी पर हमला करने की फिराक में था। महावीर सिंह की नजर बाघ पर पड़ गई। जिस पर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी गोशाला की ओर दौड़ पड़े, जिससे बाघ मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना पर वनकर्मी रात भर गांव में ही मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हमलावर बाघ लगातार दिखाई दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed