फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three day Siddhabali ritual festival from today, preparations complete

Kotdwar News: तीन दिवसीय सिद्धबली अनुष्ठान महोत्सव आज से, तैयारियां पूरी

Thu, 05 Dec 2024 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Three day Siddhabali ritual festival from today, preparations complete

विज्ञापन
कोटद्वार। श्री सिद्धबली मंदिर में गत वर्षाें की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार से तीन दिवसीय श्री सिद्धबली बाबा का वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव शुरू होगा। मेले के पहले दिन नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो सिद्धबली मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।
मेले को सफल बनाने के लिए सिद्धबली मंदिर समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सिद्धबली मंदिर को फूलों और लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इसके अलावा झंडाचौक में तोरण द्वार और लाइटों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन




मंदिर समिति के अध्यक्ष जेपी ध्यानी और अनुष्ठान महोत्सव महासचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि पहले सुबह 5:00 बजे पिंडी महाभिषेक होगा। सुबह 7:00 बजे मंदिर की परिक्रमा के बाद एकादश कुंडीय यज्ञ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सिद्धबली मंदिर से झंडाचौक तक और वापस मंदिर परिसर तक क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन होगा। सुबह 8:00 बजे सिद्धों के डांडा की यात्रा होगी। सुबह 9:00 बजे हमारी सनातन संस्कृति हमारी धरोहर शीर्षक पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मंदिर प्रांगण में आयोजित होगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांतीय प्रचारक डॉ. शैलेंद्र होंगे।
शाम 4:00 बजे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान मालवीय उद्यान में स्कूली बच्चों की प्रतियोगात्मक प्रस्तुतियां होंगी। झंडाचौक में आर्मी बैंड और लालबत्ती चौराहे पर रॉक बैंड द्वारा हिंदी भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं, देवी मंदिर में मंडाण कार्यक्रम आयोजित होगा। पहले दिन की मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी होंगी।

दूसरे दिन 7 दिसंबर को सुबह 5:00 बजे पिंडी महाभिषेक होगा। सुबह 7:00 बजे एकादश कुंडीय यज्ञ होगा। दोपहर 1:00 बजे से गढ़वाली भजन संध्या आयोजित होगी। जिसमें जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण गढ़वाली भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी ललिता गिरि महाराज और महामंडलेश्वर मैत्रीय महाराज होंगे। मेले के अंतिम दिन 8 दिसंबर को सुबह 5:00 बजे पिंडी महाभिषेक होगा। सुबह 7:00 बजे एकादश कुंडीय यज्ञ का समापन पूर्णाहुति के साथ होगा।

जबकि सुबह 10:00 बजे गढ़वाली जागर होंगे। दोपहर 12:00 बजे बाबा को सवामन रोट का प्रसाद चढ़ाने के बाद प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित होगा। दोपहर 1:00 बजे हिंदी भजन संध्या आयोजित होगी। जिसमें मुंबई के भजन गायक मनोज मिश्रा, प्रमोद त्रिपाठी एवं साथी कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed