{"_id":"68e54a6b90b39e2ec007d99c","slug":"three-day-annual-ritual-festival-of-shri-siddhabali-baba-from-december-5-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-119079-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: तीन दिवसीय श्री सिद्धबली बाबा का वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव पांच दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: तीन दिवसीय श्री सिद्धबली बाबा का वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव पांच दिसंबर से
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री सिद्धबली मंदिर समिति की ओर से आगामी पांच दिसंबर से तीन दिवसीय श्री सिद्धबली बाबा का वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति की बैठक में महोत्सव को भव्य रूप प्रदान करने पर चर्चा के साथ ही विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया।
श्री सिद्धबली मंदिर समिति के महंत दिलीप रावत के निर्देशन व मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी की अध्यक्षता में मंदिर समिति व नगर की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक समितियों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बताया कि महोत्सव के पहले दिन नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। तीनों दिन एकादश कुंडीय यज्ञ होगा। अंतिम दिन यज्ञ की पूर्णाहुति और श्री सिद्धबली बाबा के जागर उपरांत सवा मन का रोट प्रसाद वितरित किया जाएगा। गढ़वाली भजन संध्या में लोक गायक मंगलेश डंगवाल व हिंदी भजन संध्या में भजन गायक लखविंदर सिंह लक्खा प्रस्तुति देंगे।
सर्वसम्मति से अमित चावला को मेला अध्यक्ष, विवेक अग्रवाल को महामंत्री, सुमन कोटनाला को मेला संयोजक, राजेश रावत को सह संयोजक, अनिल कंसल व शैलेंद्र बिष्ट को संरक्षक, उमेश त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पूरण पुरी व अग्रज जुयाल को शोभायात्रा समिति अध्यक्ष, सुरेश बंसल को वित्त समिति अध्यक्ष, मनोहर भंडारी व गिरीश कोठियाल को स्वागत समिति अध्यक्ष, प्रमोद रावत व सुनील बहुगुणा को प्रचार समिति अध्यक्ष, रवींद्र नेगी को मंच व्यवस्था समिति अध्यक्ष, संदीप चौधरी व विजयानंद पोखरियाल को सुरक्षा व्यवस्था समिति अध्यक्ष, चंद्रमोहन बलूनी व अमित सजवाण को देवी मंदिर शोभायात्रा समापन समिति अध्यक्ष, अग्रज जुयाल को प्रशासनिक समिति अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
बैठक में मंदिर समिति के सचिव शिव प्रसाद पोखरियाल, कोषाध्यक्ष ऋषभ भंडारी, रवींद्र नेगी, सुमन कोटनाला, अमित चावला, विवेक अग्रवाल, पूरण पुरी, सुनील गोयल, रविंद्र जजेड़ी, रामधन जिंदल आदि मौजूद रहे।
.
जारी
अशोक केष्टवाल