फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Three caught stealing from shop, bike and goods recovered

Kotdwar News: दुकान में चोरी करते तीन पकड़े गए, बाइक व सामान बरामद

Sat, 03 Aug 2024 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Three caught stealing from shop, bike and goods recovered

विज्ञापन
कोटद्वार। दुकान का ताला तोड़कर बाइक और सामान चोरी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की गई बाइक और सामान बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।शुक्रवार को लकड़ी पड़ाव निवासी मोहम्मद कासिम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने वहां खड़ी बाइक और कुछ सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चोरी की घटना के खुलासे के लिए कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित कर छानबीन शुरू की गई। सीसीटीवी कैमरों को चेक करने के साथ जानकारी करते हुए पुलिस गूलर पुल क्षेत्र में पहुंची। पुलिस ने यहां तीन युवकों को दबोचकर उनसे पूछताछ की।




युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई एक बाइक, इलेक्ट्रानिक तराजू, बर्तन बरामद किए। पुलिस ने जिन युवकों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया, उनमें 19 वर्षीय अमन, 21 वर्षीय फारूक दोनों निवासी स्टेडियम कॉलोनी लकड़ी पड़ाव एवं 23 वर्षीय शाहरुख निवासी झूला बस्ती, गाड़ीघाट शामिल हैं। पुलिस ने तीनों युवकों का मेडिकल कराकर न्यायालय के समक्ष पेश किया। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed