फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   This time Vatanwasa and Pakhro zones will open only on 15th November, preparations begin

Kotdwar News: इस बार 15 नवंबर को ही खुलेंगे वतनवासा और पाखरो जोन, तैयारियां शुरू

Fri, 01 Nov 2024 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
This time Vatanwasa and Pakhro zones will open only on 15th November, preparations begin
कोटद्वार। कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) का सोनानदी वन्य जीव विहार का वतनवासा-हल्दूपड़ाव जोन इस बार 15 नवंबर को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। इसी दिन पाखरो जोन को भी देशभर के पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। केटीआर प्रशासन दोनों पर्यटन जोन के ट्रेक को दुरुस्त करने में जुट गया है। पाखरो जोन के ट्रेक को आवाजाही लायक बना दिया गया है, लेकिन वतनवासा जोन के ट्रेक पर पानी होने के कारण उसे दूसरे सप्ताह तक खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों पर्यटन जोन के लिए आनलॉइन बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

केटीआर के सोनानदी वन्यजीव विहार का वतनवासा और पाखरो जोन वन्यजीवों और प्राकृतिक सौंदर्य के शौकीनों के लिए 15 नवंबर को खोला जा रहा है। बीते वर्ष तत्कालीन निदेशक के निर्देश पर दोनों पर्यटन जोन को एक नवंबर को खोला गया था। लेकिन तब इसके लिए वन विभाग तैयारियां ठीक से नहीं कर सका था। पर्यटकों के आने का सिलसिला 15 नवंबर के बाद से ही शुरू हो सका था। करीब सात माह बाद मानसूत्र सत्र के कारण इसी साल 25 जून को इसे बंद कर दिया गया था। वतनवासा-हल्दूपड़ाव जोन में डे विजिट की ऑनलाइन बुकिंग की जाती है। इसके अलावा कोटद्वार के रिसेप्शन सेंटर पर भी इसके लिए बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

कोटद्वार क्षेत्र से पाखरो पर्यटन जोन पूर्व में पूरे साल खुला रहता था, लेकिन वर्ष 2023 के अगस्त माह में रास्ते खराब होने और मौसम की प्रतिकूलता को देखते हुए इसे भी अन्य जोन की तरह केवल सीजनल खोलने के निर्देश सीटीआर मुख्यालय से मिले थे। केटीआर के डीएफओ नवीन चंद पंत ने बताया कि कोटद्वार से वतनवासा 47 किमी. और हल्दूपड़ाव 57 किमी की दूरी पर है। यहां के लिए कोटद्वार से जिप्सियां उपलब्ध रहती हैं। इसके ट्रेक को दुरुस्त किया जा रहा है। आगामी 15 नवंबर को इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed