{"_id":"63b6e8bbb4ec5201294a3b9b","slug":"this-time-the-ball-fair-of-dalmikhet-bareth-will-be-held-for-three-days-kotdwar-news-drn432996853","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: इस बार तीन दिवसीय होगा दालमीखेत बड़ेथ का गेंद मेला, समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: इस बार तीन दिवसीय होगा दालमीखेत बड़ेथ का गेंद मेला, समिति गठित
विज्ञापन
इस बार दालमीखेत बड़ेथ में लंगूर और अजमीर क्षेत्र का गेंद मेला महोत्सव तीन दिवसीय होगा। मेले की सभी तैयारियां शुरू हो गई हैं। क्षेत्रवासियों की बैठक में मेले के आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया जिसमें प्रधान ग्राम सभा बड़ेथ अनीता देवी को मेला समिति का अध्यक्ष चुना गया। मेला 13 जनवरी से 15 तक चलेगा।
ग्राम प्रधान अनीता देवी ने कहा कि बीते दो साल कोरोना संक्रमण के कारण मेले का आयोजन नहीं हो पाया था लेकिन इस बार उत्साह और धूमधाम से मेला होगा। इस दौरान मेला समिति में भगवती प्रसाद कंडवाल, ऋषि कंडवाल, मधुसूदन बलूनी, शिरोमणि केष्टवाल, दिनेश कुमार कंडवाल, विनोद कंडवाल व देवी प्रसाद बडोनी को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।
ग्राम प्रधान अनीता देवी को पदेन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर नीरज कंडवाल प्रधान ग्राम सभा कांडा, महासचिव पद पर मोहम्मद इरफान ग्राम भैड़गांव, कोषाध्यक्ष पद पर रतन कंडवाल, सह सचिव पद पर हिमांशु कंडवाल को चुना गया। सदस्यों में लक्ष्मी प्रकाश कंडवाल, वासुदेव, जगदीश सिंह आदि को शामिल किया गया।
विज्ञापन
13 जनवरी को विभिन्न वर्गों की बालक-बालिकाओं की दौड़, बच्चों की गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता, सुलेख एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, कुर्सी एवं जलेबी दौड़ प्रतियोगिता होगी। 14 जनवरी को लोक नृत्य प्रतियोगिताएं, भाषण व महिलाओं की भजन कीर्तन प्रतियोगिताएं होंगी। इसके बाद पारंपरिक गिंदी खेली जाएगी।