{"_id":"60f30cac8ebc3e6d5570e260","slug":"this-time-also-bakrid-prayers-will-be-offered-at-homes-kotdwar-news-drn3847621108","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार भी घरों में ही अदा की जाएगी बकरीद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार भी घरों में ही अदा की जाएगी बकरीद की नमाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए इस बार भी बकरीद की नमाज घरों में ही अदा की जाएगी। प्रशासन की ओर से बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम ने सभी धर्मों के लोगों को ईद का पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने ईद को लेकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेेतावनी दी।
शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम योगेश मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीओ अनिल कुमार जोशी ने कहा कि कोरोना को देखते हुए ईद की नमाज लोग अपने घरों में पढ़ेंगे। बकरीद के दिन ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा नहीं की जाएगी। उन्होंने घरों मेें कुर्बानी देने को गैर कानूनी बताया, कहा कि घरों में कुर्बानी को लेकर उनके पास शिकायत आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से नालियों मेें खून न बहाने और बकरे का अवशेष के निस्तारण की उचित व्यवस्था करने की अपील की।
इस बीच कुर्बानी को लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष और एक व्यक्ति के बीच बहस हो गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझाकर शांत किया। एसडीएम योगेश मेहरा ने कहा कि ईद के दिन लोग ऐसा कोई कार्य न करें जिससे माहौल खराब हो, माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को ईद के दिन नालियों की सफाई की व्यवस्था कराने और जल निगम के अधिकारियों को पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट, पार्षद विपिन डोबरियाल, नईम अहमद, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, पंकज भाटिया, आशा राम, नफीस अहमद मंसूरी, मो. शाहनवाज, शहजाद अहमद, मो. यासीन, नूर आलम मदनी, तहसीलदार विकास अवस्थी, कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट, एसएसआई प्रदीप नेगी, जलसंस्थान के सहायक अभियंता बीआर चौधरी, नगर निगम के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
सांप्रदायिक सौहार्द कायम करने का लिया संकल्प
लैंसडौन। शांतिपूर्ण ढंग से ईद का त्योहार मनाने को कोतवाली पुलिस की ओर से अमन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने नगर में सांप्रदायिक सौहार्द कायम करने का संकल्प व्यक्त किया।
शनिवार को आयोजित बैठक में नायब तहसीलदार हरीश जोशी ने कहा कि नगर की साझा संस्कृति अनूठी रही है। यह परंपरा आगे कायम रहे हमें इसके लिए और भी प्रयास करने होंगे। कोतवाली निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने कहा कि नगर की खूबसूरती यहां की साझा सांस्कृतिक मूल्य हैं। यहां हमेशा से ही सौहार्द पूर्वक लोग त्योहार मनाते आए हैं। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक रियाज अहमद, एलआईयू प्रभारी फरमान खान, मौलवी मौहम्मद गुफरान, राजेश ध्यानी, महिपाल सिंह रावत, मौहम्मद एहसान, महबूब आलम, कमर खान, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद