फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Thirst is increasing, water is decreasing, people in Kotdwar are yearning for every drop of water

Kotdwar News: बढ़ रही प्यास, घट रहा पानी, कोटद्वार में बूंद बूंद के लिए तरसे लोग

Mon, 27 Apr 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 27 Apr 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Thirst is increasing, water is decreasing, people in Kotdwar are yearning for every drop of water
- पानी का पंप फुंक जाने से बनी हुई है समस्या
विज्ञापन

कोटद्वार/लैंसडौन। कोटद्वार की रिफ्यूजी कॉलोनी में रह रहे परिवार भीषण गर्मी में भी 20 दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। वहीं, लैंसडौन में छावनी परिषद की ओर से की जा रही जल आपूर्ति दो दिन से ठप है। क्षेत्रवासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
कोटद्वार में स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी में करीब 50 परिवार रहते हैं। सरकारी कार्यालय, अन्य संस्थान और धार्मिक स्थल होने के कारण बाहरी क्षेत्रों से भी श्रद्धालु व अन्य लोग यहां पहुंचते हैं। वहीं, भीषण गर्गी के मौसम में सी यहां करीब 20 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। कॉलोनी के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पानी की आपूर्ति न हो पाने की शिकायत और पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करते-करते लोग थक चुके हैं।
विज्ञापन

श्री गुरुद्वारा माता बैंसरी बाई के अध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह, बलराम भाटिया के अलावा स्थनीय रोहित भाटिया, बेला भाटिया, राजू आहूजा, गुलशन डुडेजा, सरदार सुखपाल सिंह, राजू भाटिया ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कई बार स्थिति की गंभीरता से अवगत कराए जाने के बाद भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जल संस्थान और प्रशासन ने अब तक समस्या की सुध नहीं ली है। वहीं, लैंसडौन के वार्ड-4 की खुशबू बिष्ट ने कहा कि दो दिन से पानी नहीं आया जिससे उन्हें बूंद बूंद पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है। वार्ड-3 से अनूप कन्नौजिया, घनश्याम खंडेलवाल ने बताया कि बीते दो दिन से लोग पानी के लिए काफी परेशान हैं। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष, कांग्रेस के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रोशन शाह ने कहा कि दो दिन से पानी का संकट होने से लोगों को अन्य जगहों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। इसमें धन व समय बरबाद हो रहा है। वहीं, छावनी परिषद के जलापूर्ति प्रभारी आनंद दास ने बताया कि पानी का पंप फुंक जाने से समस्या आई है। इसकी मरम्मत करवाई गई है। मंगलवार को जल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------

ज्वैल सिंह कॉलोनी में चार दिन से पानी ठप, लोग परेशान

- जल संस्थान ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर भेजा टैंकर, बुजुर्ग पानी ढोते-ढोते परेशान
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के लोअर कालाबड़ स्थित ज्वैल सिंह कॉलोनी में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में अधिकांश बुजुर्ग रहने के कारण दिक्कतें और बढ़ गई हैं। स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह रावत, भीम सिंह असवाल, बृजमोहन ममगाईं, वीरेंद्र सजवाण, विनोद सिंह, धिरीश चौधरी, सुदेश ज्वैल, कुलदीप सिंह और हरदीप सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच जलापूर्ति बंद होने से समस्या गंभीर हो गई है। शिकायत के बावजूद विभाग ने अब तक स्थायी समाधान नहीं किया। जल संस्थान की ओर से टैंकर से पानी भेजा जा रहा है, लेकिन बड़े वाहन के कारण वह कॉलोनी तक नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में लोगों को मुख्य सड़क से पानी ढोना पड़ रहा है, जो बुजुर्गों के लिए मुश्किल है। सोमवार को पार्षद पति हरीश खर्कवाल के साथ निवासी जल संस्थान कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां अधिकारी मौजूद नहीं मिले। लोगों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।


पंप की कपलिंग में दिक्कत है जिससे क्षेत्र में लो प्रेशर के कारण पेयजल दिक्कत हो रही है। मेरठ से मिस्त्री बुलाया गया है। अगले एक-दो दिन में पंप को ठीक करा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर क्षेत्र में टैंकर से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। - बृजमोहन सिंह रावत, एई जल संस्थान कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed