{"_id":"6af3100480cf0a296905995e","slug":"a-risky-journey-on-the-satpuli-chai-route-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127977-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सतपुली-चाई मार्ग पर जोखिम भरा हुआ सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सतपुली-चाई मार्ग पर जोखिम भरा हुआ सफर
Tue, 10 Nov 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने लोनिवि मंत्री से की सुधारीकरण की मांग
सतपुली। जयहरीखाल विकासखंड के अंतर्गत सतपुली-चाई मोटर मार्ग बारिश के कारण बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, मलबा और बोल्डर पड़े होने से ग्रामीणों और यात्रियों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग की बदहाल स्थिति के चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजकर मोटर मार्ग के शीघ्र सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग की है।
ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सतपुली से चाई गांव तक करीब 14 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग की हालत बेहद खराब है। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़क पर मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर जमा हो गए हैं। सगवाड़ी गदेरे और गिंवाली गदेरे में पानी, मलबा और बोल्डर आने से वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है।
वहीं, भिताड़ा पुल के पास सड़क का एक हिस्सा बेहद संकरा होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई स्थानों पर सड़क पर गड्ढे होने से यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग उठा रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ज्ञापन भेजने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य किमार सुनीता देवी, पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र रावत, किरण रौतेला, सुरेश चंद्र, सोनी ध्यानी, मनीष रौतेला, मदन पंवार और मुकेश बिष्ट आदि शामिल हैं। उधर, लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि जयहरीखाल से चाई तक 21 किलोमीटर सड़क को पीएमजीएसवाई में हस्तांतरित करने के लिए राज्य सरकार की संस्तुति के बाद केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।