फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Third accused of attack on Tehsildar arrested, sent to jail

तहसीलदार पर हमले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Wed, 28 Oct 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Third accused of attack on Tehsildar arrested, sent to jail
कोतवाली पुलिस ने तहसीलदार पर जानलेवा हमले के तीसरे आरोपी को बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि 12 अक्तूबर को तहसीलदार विकास अवस्थी ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटनाक्रम सुखरो नदी और खूनीबड़ क्षेत्र में अवैध खनन और भंडारण की चेकिंग के दौरान का है। जहां खननकारियों ने तहसीलदार विकास अवस्थी की अगुवाई में गई राजस्व टीम पर पथराव करते हुए जानलेवा हमला किया था। दो नामजद शुभम और ऋषभ घटना के दिन ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि तीसरे व्यक्ति रोबिन सिंह निवासी सिमलचौड़ को बुधवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया गया। बताया कि अन्य की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed