फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   There will be strictness if there is no security guard in ATM: ASP

एटीएम में सुरक्षा गार्ड नहीं होने पर होगी सख्ती : एएसपी

Tue, 12 Oct 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
There will be strictness if there is no security guard in ATM: ASP
कोटद्वार कोतवाली में बैंक कर्मियों की बैठक लेती एएसपी मनीषा जोशी। - फोटो : KOTDWAR
बैंक के एटीएम में सुरक्षा व्यवस्था और बैंक के बाहर लग रहे जाम को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने बैंक प्रबंधकों की बैठक ली और बैंक अधिकारियों को सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एटीएम में सुरक्षा गार्ड नहीं होने पर सख्ती से निपटने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोतवाली में आयोजित बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने सभी बैंक प्रबंधकों से कहा कि अधिकतर बैंकों के एटीएम में गार्ड की व्यवस्था नहीं हैं, जिसका फायदा उठाकर अपराधी बुजुर्गों और महिलाओं के साथ ठगी कर रहे हैं। उन्होंने सभी बैंकों को अपने एटीएम में सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। चेताया कि एटीएम में गार्ड नहीं होने के कारण ठगी होने पर संबंधित बैंक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने बैंक शाखा प्रबंधक को जल्द से जल्द बैंक की पार्किंग की व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए। सीओ अनिल जोशी ने कहा कि बढ़ रहे साइबर अपराध को देखते हुए बैंक के अंदर और बाहर साइबर अपराध से बचने से संबंधित आवश्यक जानकारी का बोर्ड लगाना चाहिए। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने चेकबुक और एटीएम का गलत इस्तेमाल न हो इसके लिए ग्राहकों को समय-समय पर जागरूक करते रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसबीआई कोटद्वार के मुख्य प्रबंधक सुशांत गोयल, एसबीआई पदमपुर ब्रांच से रेणु रौतेला, इंडियन ओवरसीज बैंक से अरविंद कुमार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से अनिल बिष्ट समेत सभी बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed