{"_id":"62a4b7cb3e50e0237f113f0b","slug":"there-was-jam-on-the-streets-of-kotdwar-on-the-weekend-people-remained-upset-kotdwar-news-drn4142889108","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर कोटद्वार की सड़कों पर लगा जाम, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर कोटद्वार की सड़कों पर लगा जाम, लोग रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकेंड पर कोटद्वार में बढ़ी पर्यटकों की आमद से शनिवार को लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहनों की भीड़ के कारण कोटद्वार के मुख्य मार्गाें पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई, जिससे लोग परेशान रहे। पुलिस कर्मियों का यातायात सुचारु कराने में पसीना बहाना पड़ा।
शनिवार को छुट्टी मनाने के लिए पर्यटन नगरी लैंसडौन, ताड़केश्वर महादेव, भैरवगढ़ी और चारधाम जाने वाले यात्रियों की अचानक भीड़ बढ़ गई। सुबह नौ बजे से अचानक कोटद्वार की सड़कों पर दिल्ली, हरियाणा, यूपी के विभिन्न जिलों की नंबर प्लेट लगे वाहनों की भीड़ बढ़ गई, जिसके कारण नजीबाबाद रोड, लाल बत्ती चौक, देवी रोड, झंडाचौक और बदरीनाथ रोड पर वाहनों का जाम लग गया। करीब आधा घंटा जाम लगने के बाद यातायात पुलिस कर्मी अलर्ट हुए। उन्होंने किसी प्रकार जाम को खुलवाया।
गोविंद प्रसाद, संजय कुमार, चंद्रमोहन बिंजोला, सुभाष नौटियाल, सत्य प्रकाश थपलियाल, योगंबर सिंह रावत ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए बाईपास मार्ग निर्माण की मांग की। पूर्व में बाहरी राज्य से आने वाले वाहनों को कौड़िया तिराहे से बालासौड़ के रास्ते देवी मंदिर और देवी मंदिर से मथुरा पैलेस चौराहे से पदमपुर रोड के रास्ते घराट और घराट से डिग्री कालेज रोड होते हुए सीधी शहर से बाहर गिवईंस्रोत पुल के पास निकालने की व्यवस्था बनाई गई थी।
विज्ञापन
वीकेंड पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए जिले से अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की गई है। शनिवार और रविवार के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा।
- शिव कुमार सिंह, यातायात निरीक्षक, कोटद्वार