फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   There was chaos due to the fire in the cylinder

सिलिंडर में आग लगने से मची अफरातफरी

Sun, 10 Oct 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
There was chaos due to the fire in the cylinder
नगर पंचायत सतपुली के विकास मोहल्ले में एक घर में सिलिंडर में लगी आग से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे विकास मोहल्ला निवासी बलवन्त सिंह रावत के घर में सिलिडर में आग लगने की सूचना मिली। वह बिना देरी किए सिपाहियों को लेकर मौके पर पहुंचे। गृहस्वामी के लड़के की सगाई होने के कारण काफी संख्या में स्थानीय लोग व रिश्तेदार घर पर मौजूद थे। सिलिंडर में आग लगने से उसके फटने का भय बना हुआ था। पुलिस टीम जलते हुए सिलिंडर को घर से बाहर लाई और उसके बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अतिरिक्त कांस्टेबल देशराज, कुलदीप सिंह, शूरवीर सिंह और प्रदीप सैनी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed