फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Debris left on the road after laying pipes; water crisis ensues

Kotdwar News: लाइन बिछाने के बाद सड़क पर छोड़ा मलबा, पानी का संकट

Tue, 20 Oct 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 20 Oct 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Debris left on the road after laying pipes; water crisis ensues
मानपुर चौराहा-बिष्ट कॉलोनी संपर्क मार्ग के लोग परेशान
विज्ञापन

पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से घरों में कम पहुंच रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) की एडीबी पोषित पेयजल योजना लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। मानपुर चौराहा-बिष्ट कॉलोनी संपर्क मार्ग पर पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदाई करने के बाद कार्यदायी संस्था ने सड़क की मरम्मत और समतलीकरण नहीं कराया। इससे सड़क किनारे मलबे के ढेर लगे हैं। वहीं पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से कई घरों में मोटर लगाने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
यूयूएसडीए की ओर से करीब एक सप्ताह पहले संपर्क मार्ग पर खोदाई का काम शुरू किया गया था। इस दौरान कई घरों के पेयजल कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गए। कनेक्शनों की मरम्मत के नाम पर कार्यदायी संस्था ने लोहे के पाइप हटाकर उनकी जगह प्लास्टिक के पाइप जोड़ दिए लेकिन क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई। पानी का दबाव कम होने के कारण लोगों को मोटर लगाने के बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। दूसरी ओर खोदाई के बाद सड़क का समतलीकरण नहीं होने से मार्ग पर मलबा बिखरा हुआ है। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सड़क पर फैले मलबे से दुर्घटनाओं का खतरा बना है। वहीं वाहनों की आवाजाही से उड़ रही धूल घरों और दुकानों में पहुंचने से लोग परेशान हैं। लोगों ने पेयजल कनेक्शनों को दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारु करने, मलबा हटाने और सड़क की मरम्मत जल्द कराने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं यूयूएसडीए के सहायक अभियंता रोहित कुमार का कहना है कि अभी कुछ काम बाकी है। जल्द मलबा हटाकर मार्ग की मरम्मत करा दी जाएगी। पेयजल लाइन की जांच कराकर आपूर्ति संबंधी समस्या का भी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed