फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Commercial tandem paragliding begins in Bilkhet; seven flights conducted.

Kotdwar News: बिलखेत में कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू, सात उड़ानें भरीं

Tue, 20 Oct 2026 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 20 Oct 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Commercial tandem paragliding begins in Bilkhet; seven flights conducted.
फोटो
विज्ञापन

पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद
ढाढ़ूखाल से टेकऑफ और बिलखेत में हो रही लैंडिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सतपुली। नयार घाटी के बिलखेत में पर्यटकों के लिए कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू हो गई। एडवेंचर बकेट कंपनी के पायलट मयंक बिष्ट और तारा सिंह डंगवाल ने स्थानीय युवाओं के साथ सात उड़ानें भरीं। इसके साथ ही क्षेत्र में पर्यटकों के लिए साहसिक पर्यटन की नई गतिविधि शुरू हो गई है।
पैराग्लाइडिंग का टेकऑफ कल्जीखाल विकासखंड के ढाढ़ूखाल से किया जा रहा है जबकि लैंडिंग बिलखेत में राजकीय इंटर कॉलेज के पास मैदान में हो रही है। कमर्शियल टेंडम पैराग्लाइडिंग शुरू होने पर एडवेंचर बकेट कंपनी के संचालक विक्रम नेगी ने बताया कि पर्यटन विभाग से अनुमति मिलने के बाद यह सुविधा शुरू की गई है। इच्छुक पर्यटक फोन पर संपर्क कर अपनी बुकिंग करा सकते हैं। इससे उन्हें निर्धारित समय पर उड़ान का अवसर मिल सकेगा। पैराग्लाइडिंग स्पीड विंग पायलट हिमांशु गुप्ता ने कहा कि नयार घाटी पैराग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त स्थानों में शामिल है। यहां इस गतिविधि को बढ़ावा देकर घाटी को देश के पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाई जा सकती है।
विज्ञापन

वहीं, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से संचालित 30 दिवसीय पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर के नोडल अधिकारी और विशेषज्ञ बलवंत कपकोटी ने कहा कि नयार घाटी की ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं, समतल मैदान और अनुकूल हवा पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं को बढ़ाते हैं। राज्य सरकार की पहल पर बिलखेत में पैराग्लाइडिंग संस्थान खोलने की कार्रवाई भी चल रही है। यह संस्थान शुरू होने पर अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के बाद देश का तीसरा पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण संस्थान होगा। इससे क्षेत्र में साहसिक पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed