फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   There is a lot of ruckus in Kotdwar regarding counting of votes.

मतगणना को लेकर कोटद्वार में गहमागहमी तेज

Mon, 07 Mar 2022 11:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
There is a lot of ruckus in Kotdwar regarding counting of votes.
विधानसभा चुनाव की 10 मार्च को पौड़ी में होने वाली मतगणना के लिए गहमागहमी तेज हो गई है। कोटद्वार विधानसभा चुनाव में उतरे सभी प्रत्याशियों ने अपने करीब 158 मतगणना अभिकर्ताओं की सूची प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन

सोमवार को कोटद्वार की एसडीएम रिर्टनिंग अधिकारी मुक्ता मिश्र ने कोटद्वार विधानसभा प्रत्याशियों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने प्रत्याशियों को मतगणना की विस्तृत जानकारी दी। उधर, सोमवार सुबह से कोटद्वार तहसील और बेस अस्पताल में राजनीतिक दलों के अभिकर्ताओं की भीड़ लगी रही। बिना कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के मतगणना में प्रवेश नहीं मिलने के आदेश को देखते हुए कांग्रेस, भाजपा, आप, यूकेडी और निर्दलीय प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ताओं ने बेस अस्पताल में अपनी कोरोना आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल दिए। तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने 30 कार्यकर्ताओं को मतगणना अभिकर्ता बनाया है। भाजपा ने 30, आम आदमी पार्टी ने 28, उत्तराखंड क्रांति दल ने 20, निर्दलीय प्रत्याशी धीरेंद्र चौहान ने 30 और अन्य प्रत्याशियों ने करीब 20 लोगों को अपना मतगणना अभिकर्ता बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed