फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   There are not enough streetlights in the areas adjacent to the forest in the Saneh region.

Kotdwar News: सनेह क्षेत्र में जंगल से सटे इलाकों में नहीं पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें

Mon, 15 Dec 2025 07:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 15 Dec 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
There are not enough streetlights in the areas adjacent to the forest in the Saneh region.
क्षेत्रवासियों की मांग पर नगर निगम नहीं दे रहा ध्यान, जंगली जानवरों का बना है खतरा
विज्ञापन

कोटद्वार। सनेह क्षेत्र में जंगल से सटे इलाकों में कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद भी नगर निगम स्ट्रीट लाइटें लगाने की जहमत नहीं उठा रहा है। स्थिति यह है कि मार्गों पर अंधेरा पसरने से जंगली जानवरों के हमले का खतरा बना है।
दिसंबर, 2017 में भाबर व सनेह क्षेत्र की 35 ग्रामसभाओं के 73 गांवों को नगर पालिका में शामिल कर नगर निगम का गठन किया गया था। नगर निगम बनने के बाद करीब 40 लाख की लागत से वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई। जंगल से सटे आबादी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई। स्ट्रीट लाइटें लगने के बाद लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन जंगल से सटे कई इलाकों में अब भी तक लाइटें लगी ही नहीं हैं।
विज्ञापन

सनेह क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 कुंभीचौड़ के रामपुर इलाके में भी पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें नहीं लग पाई हैं, जिससे मार्ग पर अंधेरे में आवाजाही करने में जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि वह नगर निगम को इस संबंध में कई बार पत्र दे चुके हैं लेकिन नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से विद्युत पोलों पर ही लाइटें लगाने की बात कही गई थी। खेतों की विद्युत लाइनों को सड़क पर शिफ्ट किए एक साल से अधिक का समय हो चुका है। लोग पिछले एक साल से क्षेत्र के 16 पोलों में लाइटें लगाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मार्ग से रामपुर के अलावा, कोटड़ीढांग व सनेह के लोग आवाजाही करते हैं।

- मोहन सिंह रावत, निवासी रामपुर कुंभीचौड़। (फोटो)
.
वार्ड में लगी सभी स्ट्रीट लाइटें ठीक हैं। वन सीमा से सटे रामपुर इलाके में अभी पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें नहीं लग पाई हैं। नगर निगम से स्ट्रीट लाइटें मिलने पर रामपुर क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। (फोटो)
- अनिल रावत, पार्षद कुंभीचौड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed