फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The young man died in a condition to catch the snake alive

सांप को जिंदा पकड़ने की लगी शर्त में गई युवक की जान

Fri, 14 May 2021 09:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
The young man died in a condition to catch the snake alive
ब्लाक बीरोंखाल के सुकई गांव में शराब के नशे में धुत युवकों ने नाग-नागिन के जोड़े को छेड़ते हुए उनमें से एक को जिंदा पकड़ने की शर्त लगा ली। इस दौरान सांप ने एक युवक को डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला दो दिन पहले का बताया जा रहा है। घटनाक्रम में एक सांप के मरने की भी सूचना है।
विज्ञापन

ग्राम सभा सुकई के अंतर्गत नशे में धुत युवकों को रास्ते में नाग नागिन का जोड़ा मिला। शराबियों को न जाने क्या सूझी, उन्होंने सांप को जिंदा पकड़कर गले में डालने की शर्त लगाई। शर्त जीतने वाले को पांच सौ रुपये मिलने की बात तय हुई। इस मामले की वीडियो बनाकर वायरल की गई है। सांप को पकड़ने के दौरान 24 वर्षीय युवक सूरज कुमार को सांप ने डस लिया। लोगों ने बताया कि सांप के डसने के बाद युवक ने अपना हाथ चूसकर खून के साथ जहर निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक जहर शरीर में तेजी से फैल गया। स्थानीय लोग घरेलू उपचार करने लगे, लेकिन इस दौरान उसकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने इस सारे घटनाक्रम को शराबी युवकों की लापरवाही का अंजाम बताया। कहा कि इस घटनाक्रम में एक सांप की मौत हो गई और दूसरा सांप घटनास्थल के आसपास ही नजर आ रहा है। वहीं बीरोंखाल के पशु चिकित्सक मनीष नेगी का कहना है इस मौसम में सांप जोड़े में दिख रहे हैं। उनके साथ छेड़छाड़ घातक हो सकता है। लोगों को सांपों से दूर रहना चाहिए। वहीं बीरोंखाल के तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद ममगाईं का कहना है, यह मामला संज्ञान में आया है। राजस्व उपनिरीक्षक को इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed