{"_id":"68c2fd13bf5a9c2a510be2a0","slug":"the-vice-chancellor-of-garhwal-university-did-a-surprise-inspection-of-pauri-campus-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-786403-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गढ़वाल विवि के कुलपति ने किया पौड़ी कैंपस का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गढ़वाल विवि के कुलपति ने किया पौड़ी कैंपस का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
पौड़ी। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीजीआर परिसर का कुलपति प्रकाश सिंह ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैंपस की घटती छात्र संख्या पर शिक्षाविदों ने चर्चा की। इस मौके पर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने परिसर की विभिन्न समस्याओं को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
बीजीआर पौड़ी कैंपस पहुंचे कुलपति प्रकाश सिंह ने परिसर के प्रशासनिक भवन के साथ ही कला व विज्ञान संकाय भवनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने खेल व अन्य शैक्षणेतर गतिविधियों के संचलन के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने आगामी छात्रसंघ चुनावों को लेकर भी शिक्षाविदों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि चुनाव को स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से संपन्न करने में सभी शिक्षाविदों की अहम जिम्मेदारी रहेगी।
बीजीआर परिसर के छात्रसंघ सचिव अमन नेगी ने परिसर में खेल मैदान बनाए जाने, नियमित रूप से सब रजिस्ट्रार तैनात करने समेत छात्रहितों की दस सूत्री मांगों का ज्ञापन कुलपति को सौंपा। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से परिसर में बीएड और एलएलएम पाठ्यक्रम अनियमित चल रहे हैं। जिससे छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने पौड़ी कैंपस में कॉमर्स व बीएड छात्रों के लिए अलग से भवन निर्माण की भी मांग उठाई। चेतावनी दी कि मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सहायक कुल सचिव एमपी बादल, डीन रिक्रूटमेंट प्रो. एमएस पंवार, सहायक अभियंता महेश डोभाल आदि शामिल रहे।