{"_id":"587e4d9e4f1c1b3403effd10","slug":"the-two-leaders-announced-the-contest-from-pauri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी से दो वरिष्ठ नेताओं का चुनाव लड़ने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी से दो वरिष्ठ नेताओं का चुनाव लड़ने का ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षित विधानसभा सीट पौड़ी से भाजपा की ओर से मुकेश कोली के प्रत्याशी घोषित होते ही यहां पार्टी के बड़े नेता बगावत पर उतर गए हैं। पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल और भाजपा के पौड़ी जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी ने निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता राजकुमार पोरी ने एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता में निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले वर्ष 2007 और 2012 में जब उन्होंने दावेदारी की थी, तब पूर्व सीएम खंडूड़ी ने उन्हें आगे मौका दिए जाने का आश्वासन देकर पार्टी हित में काम करने को कहा। तब उन्होंने पार्टी के लिए काम किया। भाजपा ने उन्हें पालिकाध्यक्ष का चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ाया था, तब उन्होंने तीन हजार से अधिक वोट नगर क्षेत्र से प्राप्त किए थे, जबकि आज तक भाजपा को नगर क्षेत्र में दो हजार के आसपास ही वोट मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने आज उस व्यक्ति को टिकट दे दिया है, जिसने कभी पार्टी के लिए काम ही नहीं किया। इस दौरान हेमंत कुमार, सुशील रावत, कमला रावत, हेमंती गुसाईं, संजू रावत, सुनील कुमार, अजय कुमार, परमानंद चतुर्वेदी व कुलदीप रावत आदि मौजूद थे। उधर, भाजपा के पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल ने कहा कि पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों ने उनके साथ अन्याय किया है। वह पूर्व विधायक होने के साथ ही पूर्व सैनिक भी हैं। एक तरफ पार्टी पूर्व सैनिकों के सम्मान की बात करती है, वहीं उनका टिकट काटकर एक पूर्व सैनिक के साथ भेदभाव किया गया। कोटवाल ने कहा कि वर्ष 2012 के चुनाव में भी उन्होंने दावेदारी की थी, तब भी उनका टिकट काट दिया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि पार्टी नियम के अनुसार विधायक, सांसद के रिश्तेदारों, नातेदारों को टिकट नहीं मिलना चाहिए। जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट मिलना चाहिए, फिर सांसद बीसी खंडूड़ी की बेटी को टिकट कैसे दिया गया। वहीं पार्टी ने पौड़ी से ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया है जो कि वार्ड मेंबर तक नहीं बन सका है। कोटवाल ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए और अपने लोगों की मांग पर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन