{"_id":"68cd8bcf5af6eea44909a025","slug":"the-system-is-struggling-with-a-shortage-of-pharmacists-and-patients-are-suffering-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-792773-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: फार्मासिस्टों की कमी से जूझ रही व्यवस्था, झेल रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: फार्मासिस्टों की कमी से जूझ रही व्यवस्था, झेल रहे मरीज
विज्ञापन
कोटद्वार। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में फार्मासिस्टों की कमी का दंश मरीजों को झेलना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन फार्मासिस्टों के खाली पदों को नहीं भर सका है।
बदलते मौसम के साथ सुबह-शाम ठंडक का एहसास होने और दिन में उमसभरी गर्मी के कारण लोग मौसम की उठापटक के कारण बीमार हो रहे हैं। ऐसे में अस्पताल में अन्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को भी अस्पताल में काफी भीड़ रही। पंजीकरण काउंटर, बिलिंग काउंटर और ओपीडी के साथ-साथ दवा वितरण केंद्र पर मरीजों की कतार रही। मो. फरमान, शोभा देवी, दमयंती ने बताया कि देर तक खड़े रहने पर भी दवा नहीं मिल रही है। उन्हें भटकना पड़ रहा है।
मरीजों की समस्या के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि अस्पताल में फार्मासिस्टों के पद काफी समय से रिक्त पड़े हैं। जिस पर व्यवस्था प्रभावित हो रही है। हालत ये है कि अस्पताल में प्रभारी फार्मेसी अधिकारी का एकमात्र पद ही रिक्त पड़ा है। चीफ फार्मेसी अधिकारी और फार्मेसी अधिकारी के चार-चार पदाें पर मात्र दो-दो फार्मेसी अधिकारी की ही तैनाती है। कुल नौ में से पांच पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
.
बोले पीएमएस
सेवानिवृत्ति के चलते कुछ पद रिक्त हुए हैं। खाली पदों के संबंध में मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि विभाग द्वारा स्थानांतरण प्रक्रिया के अंतर्गत खाली पदों पर फार्मासिस्टों की तैनाती की जाए। -डॉ. विजय सिंह, पीएमएस, बेस अस्पताल कोटद्वार