Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The stay on the order to vacate the shop in Cheela was lifted.

Kotdwar News: चीला में दुकान खाली कराने के आदेश पर रोक हटी

Sat, 31 Oct 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 31 Oct 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
The stay on the order to vacate the shop in Cheela was lifted.
एडीजे रजनी शुक्ला ने निचली अदालत का अंतरिम निषेधाज्ञा आदेश किया निरस्त
विज्ञापन

दुकान को वन भूमि पर अतिक्रमण मानने के तथ्यों का किया उल्लेख
कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल के चीला स्थित जल विद्युत निगम की दुकान संख्या छह को लेकर चल रहे विवाद में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रजनी शुक्ला की अदालत ने फैसला सुनाया है। अदालत ने उत्तराखंड वन विभाग की ओर से दायर विविध दीवानी अपील स्वीकार करते हुए निचली अदालत की ओर से 24 फरवरी 2026 को पारित अंतरिम निषेधाज्ञा के आदेश को निरस्त कर दिया है।
मामले में अनिल जैन ने आरोप लगाया था कि 30 अगस्त 2023 को उन्हें तीन दिन के भीतर दुकान खाली करने का नोटिस दिया गया। इसके बाद उन्होंने दुकान से बेदखल नहीं करने की मांग करते हुए अंतरिम निषेधाज्ञा का प्रार्थना पत्र दिया था। निचली अदालत ने 24 फरवरी 2026 को उनके पक्ष में आदेश पारित किया था। इसके खिलाफ वन विभाग ने अपर जिला न्यायालय में अपील दायर की थी।
विज्ञापन

एडीजे कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें और अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद दुकान वन विभाग की भूमि पर स्थित है। वादी की ओर से वर्तमान में स्वामित्व या वैध लीज से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। अदालत ने यह भी माना कि केवल पूर्व में पारित न्यायिक आदेशों के आधार पर अंतरिम निषेधाज्ञा देने के लिए आवश्यक शर्तें पूरी नहीं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी आधार पर अदालत ने उत्तराखंड वन विभाग की विविध दीवानी अपील संख्या 05/2026 स्वीकार करते हुए निचली अदालत का 24 फरवरी 2026 का आदेश निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed