फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The statue of Tilu Rauteli has been installed at the intersection and will be unveiled in a grand ceremony.

Kotdwar News: चौराहे पर स्थापित हुई तीलू रौतेली की प्रतिमा, भव्य रूप में आएगा नजर

Tue, 13 Jan 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 13 Jan 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
The statue of Tilu Rauteli has been installed at the intersection and will be unveiled in a grand ceremony.
चौक में सजावट के साथ ही पुलिस पिकेट में जुटाई जा रही व्यवस्थाएं
विज्ञापन

कोटद्वार। लालबत्ती चौराहा अब तीलू रौतेली चौक के भव्य स्वरूप में दिखेगा। पूर्व में चौक के पास गाड़ीपड़ाव की भूमि में एनएच के किनारे लगाई गई वीरांगना तीलू रौतली की प्रतिमा को मुख्य चौराहे में स्थापित कर दिया गया है। चौराहे की सजावट भी की जा रही है।
सामाजिक संस्था वीरबाला तीलू रौतेली विचार मंच ने वीरांगना तीलू रौतेली की प्रतिमा लालबत्ती चौराहे में एनएच के किनारे गाड़ीपड़ाव की भूमि स्थापित कर 5 फरवरी, 2023 को विधिवत उद्घाटन किया था। तब एनएच प्रशासन की और से एनएच के नियमों का हवाला देते हुए मूर्ति को बीच चौराहे में स्थापित करने की अनुमति नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन

संस्था के प्रयासों के बाद चौराहे का नाम भी तीलू रौतेली चौक कर दिया गया। इसके बाद संस्था लगातार प्रतिमा को चौराहे के बीच में स्थापित करने के प्रयास में जुटी रही। क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, मेयर शैलेंद्र सिंह रावत समेत सभी जनप्रतिनिधियों की सहमति के बाद संस्था ने प्रतिमा को चौराहे पर ऊंचाई में स्थापित कर दिया गया। इससे कोटद्वार आने वाले पर्यटक और अन्य लोग भी उनके बारे में जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
वीरांगना तीलू रौतेली की प्रतिमा को नए सिरे से स्थापित करने के लिए प्रस्ताव नगर निगम की बोर्ड बैठक में लाया गया था। बोर्ड से प्रस्ताव पास होने के बाद आम सहमति के साथ प्रतिमा को सड़क किनारे से लालबत्ती मुख्य चौराहे पर स्थापित कर दिया गया है। - शैलेंद्र सिंह रावत, मेयर नगर निगम कोटद्वार।


वर्ष 2012 में संस्था के गठन के बाद से ही लालबत्ती चौराहे में तीलू रौतेली की प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास चल रहे थे। पूर्व में चौराहे के किनारे पर प्रतिमा स्थापित की गई थी। अब संस्था की ओर से आम सहमति और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बीच चौराहे में स्थापित कर दिया गया है।
- बीना रावत, अध्यक्ष, वीरबाला तीलू रौतेली विचार मंच कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed