{"_id":"6277cc2e5a993065905aa59b","slug":"the-shop-in-front-of-which-there-will-be-a-ruckus-will-be-sealed-asp-kotdwar-news-drn4111425125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस दुकान के आगे फड़ लगेगी वह होगी सील : एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस दुकान के आगे फड़ लगेगी वह होगी सील : एएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोखले मार्ग पर सड़क पर फल-सब्जी की फड़ लगाने वाले और उन्हें शह देने वाले दुकानदारों को पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है। कहा कि अतिक्रमणकारियों के साथ ही उन दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी, जिनके आगे फड़ लगाई जाती है।
कोतवाली में आयोजित बैठक में एएसपी मनीषा जोशी ने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में गोखले मार्ग के व्यापारियों पर अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि यात्रा के दौरान ट्रैफिक अधिक होने पर गोखले मार्ग को वन-वे के रूप में उपयोग किया जा रहा है। लेकिन, कुछ व्यापारियों की मनमानी के कारण यातायात सुचारु नहीं हो पा रहा है।
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष व व्यापारी नेता संजय मित्तल ने पुलिस से दुकान के बरामदे पर सब्जी की फड़ लगाने की इजाजत देने की बात कही। जिस पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए सभी व्यापारियों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। एसएसपी मनीषा जोशी ने कहा कि गोखले मार्ग पर किसी प्रकार सब्जी की फड़ और ठेली को नहीं लगने दिया जाएगा। पुलिस पहले 250 रुपये, नगर निगम पांच हजार का चालान करेगी। उन्होंने नगर निगम को पुलिस सत्यापन के बाद ही स्थानीय लोगों को रेहड़ी ठेली के लाइसेंस देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीओ कोटद्वार जीएल कोहली, सीओ ऑपरेशन विभव सैनी, कोतवाल विजय सिंह, यातायात निरीक्षक शिव कुमार सिंह, एसएसआई जगमोहन रमोला आदि मौजूद थे।