फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The shabby building in Gandhi Chowk was sealed

छावनी प्रशासन ने गांधी चौक स्थित जर्जरहाल भवन को किया सील

Sun, 02 Aug 2020 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
The shabby building in Gandhi Chowk was sealed
लैंसडौन। छावनी प्रशासन ने गांधी चौक स्थित गिरासू तिमंजिला भवन को खतरनाक घोषित कर सील कर दिया है। शनिवार शाम को भवन की एक दीवार गिर गई थी। भवन से सटे दूसरे भवन के भूतल में रह रहे दो नेपाली परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया है। घटना की पीड़िता इंदू के परिवार के छह सदस्यों को सामाजिक संस्था नरेंद्र क्लब ने तीन दिन के लिए अपने यहां शरण दी है।
विज्ञापन

रविवार को छावनी परिषद के एई एसवीएस राना, एसआई सूरत शर्मा, महिला एसआई रचना के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने भवन सील कर दिया। छावनी परिषद के एई एसवीएस राना ने बताया कि जर्जर हाल हो चुके भवन को खाली करने के विभाग की ओर से किराएदारों व भवन स्वामी को पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद भवन में लोग रह रहे थे। भवन स्वामी व किराएदारों के बीच मनमुटाव चल रहा है, जिससे दीवार का पुनर्निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था। इसी के चलते शनिवार शाम को भवन की एक दीवार भरभराकर गिर गई थी। दूसरी ओर जर्जर भवन से सटे दूसरे भवन के स्वामी हबीर्बुहमान ने उपजिलाधिकारी को सौंपे प्रार्थनापत्र में दीवार गिरने के कारण उसके कमरों के रास्ते में पड़े मलबे को हटाने की गुहार लगाई है। उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने मामले में छावनी परिषद व पुलिस से आख्या मांगी है।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed