Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The Ram Baraat (wedding procession) was held with great pomp and show, with Ram marrying Sita.

Kotdwar News: धूमधाम से निकली राम बरात, राम का सीता से हुआ विवाह

Mon, 22 Sep 2025 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
The Ram Baraat (wedding procession) was held with great pomp and show, with Ram marrying Sita.
कण्वघाटी/कोटद्वार। श्री ओमकारेश्वर रामलीला एवं दशहरा मेला समिति कण्वघाटी की ओर से भाबर के कलालघाटी में चल रही रामलीला के पांचवें दिन क्षेत्र में राम बरात धूमधाम से निकाली गई। इसके बाद मंच पर राम और सीता के विवाह की लीला का मंचन किया गया। जगह-जगह राम बरात पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

शुरुआत समिति अध्यक्ष मदन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रामलीला के पांचवें दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। प्रभु श्रीराम तीनों भाइयों के साथ दूल्हा बनकर रथ पर सवार होकर निकले। राम बरात में कई झांकी व बैंड शामिल रहे। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया। चारों भाइयों के स्वरूपों की आरती उतारी गई। श्रीराम बरात कलालघाटी रामलीला मैदान से शुरू होकर भीमसिंहपुर, त्रिलोकपुर, लूथापुर, किशनपुर, हल्दूखाता, जशोधरपुर, लच्छमपुर, मानपुर होते हुए पुनः मंचन स्थल पहुंची। यहां बरात का स्वागत किया गया और उसके बाद विवाह की सभी रस्में भी निभाई गईं। पंडितों ने महाराज जनक की पुत्रियों के साथ प्रभु श्रीराम व उनके तीनों अनुजों के विवाह की रस्म को विधि-विधान से संपन्न कराया। इसके बाद भगवान श्रीराम की आरती उतार कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के सचिव सौरभ रावत, संरक्षक अशोक गौड़, विनोद पोखरियाल, राजेन्द्र प्रसाद पंत, शुभम रावत, कुंदन सिंह नेगी, विकास गौड़, प्रणय डबराल और मनोज नेगी आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन अनिल बलूनी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed