{"_id":"6255a63a2d87d6394149a2ff","slug":"the-poisonous-gang-made-the-youth-unconscious-luggage-kotdwar-news-drn408907121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खुरानों ने एक युवक को बेहोश कर उसके सामान पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खुरानों ने एक युवक को बेहोश कर उसके सामान पर किया हाथ साफ
विज्ञापन
दिल्ली से रोडवेज की बस में सवार होकर कोटद्वार आ रहे एक युवक को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। गिरोह ने यूपी के मीरापुर स्थित ढाबे पर युवक को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गया और उन्होंने युवक के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित मनोज कुमार (24) पुत्र सुनील चंद्र निवासी सिसल्डी लैंसडौन नेेेे होश में आने के बाद बताया कि वह पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करता है। वह परिवार में शादी के लिए गांव आने के लिए कोलकाता से दिल्ली ट्रेन से पहुंचा। सोमवार रात करीब 11 बजे वह रोडवेज की बस में कोटद्वार के लिए रवाना हुआ। बगल की सीट पर बैठा एक युवक उससे बात करने लगा। उसने बताया कि वह कोटद्वार किसी काम से जा रहा है और वह कोटद्वार आता रहता है। रात को बस मीरापुर के ढाबे मेें रुकी, कुछ देर बाद बगल की सीट पर बैठा युवक उसके लिए चाय ले आया। उसके मना करने के बाद भी उसने जिद करते हुए उसे चाय पिला दी। चाय पीते ही वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने अपने आप को राजकीय बेस अस्पताल के बेड पर पाया। बेस अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे बताया कि वह मंगलवार सुबह रोडवेज बस अड्डे पर बेहोश पड़ा था। लोगों ने उसे भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि उसका कपड़ों से भरा हुआ बैग गायब है। बैग के अंदर नए कपड़ों के अलावा एक महंगा हेड फोन और करीब 15 हजार रुपये का मोबाइल फोन था, वह भी गायब है।
कोटद्वार दिल्ली रूट पर फिर से जहरखुरानी गिरोह सक्रिय
जहरखुरानी गिरोह दिल्ली-कोटद्वार रूट पर कई यात्रियों के साथ इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। शादियों और पर्व के मौके पर गांव लौटने वाले यात्री इनके निशाने पर होते हैं। शादियों का सीजन शुरू होते ही जहां लोग गांव लौटने लगे हैं, वहीं जहरखुरानी गिरोह भी सक्रिय होकर दिल्ली से ही उनके पीछे लग जाता है। ये लोग बाकायदा टिकट लेकर दिल्ली से बस में सवार होते हैं और रास्ते में अपना शिकार तलाश लेते हैं। कानूनी पचड़े में न पड़ने के कारण इनके खिलाफ केस भी दर्ज नहीं हो पाते हैं। एडवोकेट जगमोहन भारद्वाज का कहना है कि उत्तराखंड और यूपी रोडवेज को इसके लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए, ताकि उनके यात्री लूटखसोट से बच सके। इस मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखेंगे। उत्तराखंड पुलिस को भी इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।