फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The weather suddenly changed, the chill increased, and the rain worried farmers

Kotdwar News: अचानक बदला मौसम, ठिठुरन बढ़ी, बारिश से काश्तकार चिंतित

Thu, 29 Oct 2026 05:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
The weather suddenly changed, the chill increased, and the rain worried farmers
कोटद्वार। कोटद्वार और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। तापमान में गिरावट के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। वहीं, धान की कटाई में जुटे काश्तकारों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे तेज गर्जना के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट आई। इन दिनों क्षेत्र में काश्तकार धान की फसल की कटाई में जुटे हैं। मौसम में आए बदलाव और बारिश की आशंका से उन्हें फसल की कटाई और सुरक्षित रखने की चिंता सता रही है। वहीं, दुगड्डा, लैंसडौन, सतपुली और बैजरो समेत अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह बारिश होने से ठंड का असर बढ़ गया। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। दिनभर बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed