फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The players won the awards by showcasing their strength and endurance.

Kotdwar News: खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए जीते पुरस्कार

Wed, 31 Dec 2025 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 31 Dec 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
The players won the awards by showcasing their strength and endurance.
डाडामंडी और बल्ली में हुईं खेलकूद प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

कोटद्वार। न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ में बल्ली और डाडामंडी के मैदानों पर विभिन्न स्पर्धाओं के रोचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए पुरस्कार जीते।
शहीद लांस नायक रूप सिंह शौर्य चक्र पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बल्ली में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का उद्घाटन दुगड्डा के ज्येष्ठ उप प्रमुख सुनील नेगी और प्रधानाचार्य युगजीत चंद्र सेमवाल ने किया। अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में सूरज, अभिनव व प्रियांशु, 200 मीटर दौड़ में राहुल, असद व आरव, बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अदिति, निधि, कीर्ति, 600 मीटर दौड़ में अदिति, अंकिता, मेघा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हैप्पी, अभिषेक, हितेश, 200 मीटर दौड़ में हैप्पी, गणेश, रौनक, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंबिका, दीपा, साक्षी, 200 मीटर दौड़ में अंबिका, मानसी, साक्षी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, न्याय पंचायत सिरांई की खेलकूद प्रतियोगिताएं डाडामंडी खेल मैदान में हुईं। उद्घाटन मुख्य अतिथि बौंठा के प्रधान राकेश देवरानी ने किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य भलगांव लतीफन बेगम, नोडल अधिकारी रमाकांत डबराल की उपस्थिति में हुई कबड्डी स्पर्धा में राउमावि राजवाट विजयी रहा। 60 मीटर दौड़ में देवांश, ऊंची व लंबी कूद में उदय, सीनियर वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में अमन, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रितिमा अव्वल रही। व्यायाम शिक्षक प्रमोद कुकरेती, गजपाल सिंह, ममता कठैत, विवेक नैथानी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed