{"_id":"5f15c8cc8ebc3e63a145bfec","slug":"the-picture-of-the-mountain-will-change-due-to-land-settlement-chief-minister-kotdwar-news-drn3506261137","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि बंदोबस्त से बदलेगी पहाड़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि बंदोबस्त से बदलेगी पहाड़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पैतृक गांव खैरासैंण में समारोहपूर्वक करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमणकाल में पहाड़ लौटे प्रवासियों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। प्रवासियों समेत बेरोजगारों को तीन लाख रुपये ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार राज्य में जल्द भूमि बंदोबस्त करवाने जा रही है। भूमि बंदोबस्त से पहाड़ की तस्वीर बदलेगी।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से किए जा रहे भूमि बंदोबस्त में 15 सौ करोड़ रुपये का खर्च आएगा। भूमि बंदोबस्त के बाद यहां आ रही जमीनों की जटिलताओं का आसानी से समाधान होगा और विकास के नए द्वार खुलेंगे। कहा कि राज्य सरकार ने इस वर्ष 2.5 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। जो पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा।
भूमि में महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने को लाएंगे प्रस्ताव
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भूमि में महिलाओं की भी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार जल्द ही एक प्रस्ताव भी कैबिनेट में लाने जा रही है। इसके तहत महिलाएं भी लोन लेकर व्यावसायिक गतिविधियां कर सकेंगी। सरकार 25 किलोवाट के सोलर प्लांट की योजना बेरोजगारों के लिए लाई है। इस योजना के तहत 4.5 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदने की गारंटी सरकार लेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही खैरासैंण में झील का निर्माण करवाया जाएगा। राइंका सतपुली और राकउमावि सतपुली के एकीकरण का प्रस्ताव पारित होने पर एकीकरण कर दिया जाएगा। इससे पूर्व सीएम ने 3.06 करोड़ की लागत से खैरासैंण में डिग्री कालेज, 184.08 लाख रुपये के पर्यटक परिसर का निर्माण कार्य, खैरासैंण-बयाली मोटर मार्ग पर 173.43 रुपये लागत का स्टील गार्डर पुल, खैरासैंण बयाली मोटर मार्ग डामरीकरण हेतु 63.69 लाख रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया। शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत ने और संचालन जगमोहन सिंह रावत ने किया।
समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, विधायक पौड़ी मुकेश कोहली, विधायक लैंसडौन दलीप सिंह रावत, गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र अणथ्वाल, डीएम पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पी. रेणुका देवी, उच्च शिक्षा निदेशक कुमकुम रौतेला, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, ग्राम प्रधान खैरा सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
सतपाल महाराज की गैरमौजूदगी बनी रही चर्चा का विषय
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पैतृक गांव में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अनुपस्थिति चर्चाओं में बनी रही। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के अलावा लैंसडौन और पौड़ी के विधायक तो उपस्थित रहे। लेकिन स्थानीय विधायक सतपाल महाराज की गैरमौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में तमाम तरह की चर्चाएं होती रही। हालांकि इस विषय में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि उन्हें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से एक अति आवश्यक मुलाकात करनी थी। जिसका प्रोटोकाल पहले ही जारी हो गया था। इसलिए खैरासैंण में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सके।
यह भी की घोषणाएं-
नगर पंचायत सतपुली के व्यवसायिक भवन के लिए 3.26 करोड़ सतपुली-दुधारखाल मोटर मार्ग से खैरासैंण के लिए लिंक रोड निर्माण
जयहरीखाल के बयाली में पैराग्लाइडिंग के लिए प्रस्तावित स्थल तक सतपुली दुधारखाल मोटर मार्ग से एप्रोच रोड निर्माण
खैरासैंण बयाली मोटर मार्ग पर 24 मीटर स्पान स्टील गार्डर पुल
जयहरीखाल ब्लॉक में गुजरखंड पेयजल योजना
खैरासैंण गांव में बारातघर निर्माण
कोटद्वार में कैंटीन भवन के लिए जमीन की उपलब्धता पर भवन निर्माण