फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The Phooldei festival was celebrated with great pomp and show at Inter College, Ekheshwar.

Kotdwar News: इंटर कॉलेज एकेश्वर में धूमधाम से मनाया फूलदेई पर्व

Sun, 15 Mar 2026 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 15 Mar 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
The Phooldei festival was celebrated with great pomp and show at Inter College, Ekheshwar.
कोटद्वार। एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत इंटर कॉलेज सुरखेत में आयोजित फूलदेई पर्व पर छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं व कार्मिकों ने विद्यालय के प्रशासनिक भवन, प्रयोगशालाओं और कक्षों की दहलीज पर फूल चढ़ाकर व फूलदेई गीत गाकर विद्यालय की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।
विज्ञापन

फूलदेई पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि फूलदेई प्रकृति और लोक परंपराओं से जुड़ा एक बाल पर्व है, जो देवभूमि उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल दोनों अंचलों में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। चैत्र मास की संक्रांति से शुरू होने वाले इस बाल पर्व पर बच्चों की टोलियां वसंत ऋतु के आगमन की खुशी में घर-घर जाकर घरों की दहलीज पर फ्योंली, बुरांश, सरसों व अन्य फूलों को अर्पित कर और फूलदेई गीत गाकर लोगों की खुशहाली व सुख समृद्धि की मंगलकामना करते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षक दिनेश सिंह बिष्ट, प्रमोद रावत, रोशन लाल गौड़, बिजेंद्र बिष्ट, मोहन सिंह भंडारी, गणेश भट्ट, सतीश चंद्र थपलियाल, सुंदर लाल, रश्मि, मंजू नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed