फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The palanquin of Maharishi Valmiki and the tableau of Luv and Kush along with the horse were the centre of attraction.

Kotdwar News: महर्षि वाल्मीकि का डोला और घोड़े के साथ लव व कुश की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

Tue, 07 Oct 2025 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The palanquin of Maharishi Valmiki and the tableau of Luv and Kush along with the horse were the centre of attraction.
कोटद्वार। वाल्मीकि युवा समिति की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर नगर मेें भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अश्वमेघ यज्ञ के घोड़े के साथ लव व कुश, महर्षि वाल्मीकि का डोला, हनुमान के साथ वानर सेना आदि झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर वाल्मीकि समाज के अखाड़े में युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखा लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजूबर कर दिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का उद्घाटन मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों आमपड़ाव, सिनेमा रोड, झंडाचौक, लालबत्ती चौराहा, स्टेशन रोड होते हुए वापस वाल्मीकि बस्ती पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में महर्षि वाल्मीकि की झांकी, मां काली का तांडव, भगवान शिव का अघोरियों के साथ ताड़व, वानर सेना के साथ हनुमान, विशालकाय भालू आदि झाकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर नगर आयुक्त पीएल शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, विहिप के जिलाध्यक्ष दीपक गौड़, नगर अध्यक्ष आशाराम, पार्षद रीता देवी, युवा समिति के अध्यक्ष विपिन केसियाल, संरक्षक विशाल घाघट, उपाध्यक्ष दीपू गोडियाल, सचिव यश गोडियाल, कोषाध्यक्ष आशीष गोडियाल, संगठन मंत्री आशु घाघट, सलाहकार विपुल घाघट आदि मौजूद रहे। .
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed