फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The ongoing deadlock between IHMS management and students ended after talks.

Kotdwar News: वार्ता के बाद आईएचएमएस प्रबंधन और छात्रों के बीच चल रहा गतिरोध हुआ समाप्त

Fri, 22 Nov 2024 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
The ongoing deadlock between IHMS management and students ended after talks.
कोटद्वार। आईएचएमएस संस्थान बलभद्रपुर में अध्ययनरत छात्रों और संस्थान के बीच फीस वापसी को लेकर चल रहा गतिरोध शुक्रवार को हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गया है। संस्थान प्रबंधन ने बीएचएम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में बैक आने वाले छात्राें को पांच सितारा होटल में ट्रेनिंग में भेजने और फेल हुए छात्रों को सीएचएम का कोर्स कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

आईएचएमएस कॉलेज बलभद्रपुर कोटद्वार में बीएचएम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में अधिकांश बच्चों की या तो बैक आई है और या फिर फेल हो गए हैं। छात्र इस मामले में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रशासन पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन भी कर चुके हैं। छात्रों का कहना है कि फेल होने के कारण उनका भविष्य अधर में लटक गया। साथ ही उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। संस्थान ने छात्रों से तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर की फीस पहले ही ले रखी है।
विज्ञापन

फीस वापस करने की मांग को लेकर छात्रों ने अपने अभिभावकों के साथ विगत 19 नवंबर को संस्थान में प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को छात्र व उनके परिजन पुन: इस मामले में संस्थान में प्रदर्शन के लिए पहुंचे, जिस पर संस्थान प्रबंधन ने अभिभावकों और छात्रों के साथ वार्ता की। वार्ता के दौरान संस्थान प्रबंधन ने छात्रों व अभिभावकों को आश्वासन दिया कि बीएचएम द्वितीय सेमेस्टर में जिन छात्रों की बैक आई है, उन्हें पांच सितारा होटल में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान छात्र अपनी पढ़ाई भी जारी रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जो छात्र परीक्षा में फेल हुए हैं, उन्हें सीएचएम कोर्स कराया जाएगा। इसके लिए छात्रों व उनके अभिभावकों से कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा। संस्थान ने पूर्व में जो फीस ली है, उसी में कोर्स को पूरा कराया जाएगा। संस्थान के पीआरओ नरेश थपलियाल ने बताया कि संस्थान की ओर से दिए गए आश्वासन पर छात्र व उनके अभिभावकों ने सहमति जताई है।




उधर, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि द्वितीय सेमेस्टर में सभी छात्र फेल हुए हैं। वार्ता में छात्रों को सीएचएम का कोर्स कराने और चतुर्थ सेमेस्टर में टूर के नाम पर छात्रों से लिए गए पांच हजार रुपये की धनराशि वापस लौटाने पर सहमति बनी है। वार्ता के दौरान संस्थान के एमडी बीएस नेगी, डायरेक्टर एडमिन कर्नल बीएस गुसाईं (से.नि.), डायरेक्टर एकेडमिक अश्विनी शर्मा, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अजय राज नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed