{"_id":"65b6914a625f3d7bc705bdd8","slug":"the-name-of-the-school-will-not-be-changed-kotdwar-news-c-5-1-drn1019-338062-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: विद्यालय का नाम नहीं बदला जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: विद्यालय का नाम नहीं बदला जाएगा
Sun, 28 Jan 2024 11:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत पोखरी अजमीर जनता इंटर कॉलेज का नाम गुपचुप तरीके से बदलने की विद्यालय प्रबंध समिति की मंशा पर क्षेत्रीय जनमानस ने पानी फेर दिया।
कॉलेज प्रबंध समिति और विद्यालय प्रशासन ने आम जनमानस को विश्वास में लिए बगैर विद्यालय का नाम बदलने की गुपचुप तैयारी कर ली थी, लेकिन भेद खुल जाने से इस तैयारी पर पानी फिर गया।
जनाक्रोश को भांपते हुए प्रबंध समिति को रविवार को बैठक बुलानी पड़ी। बैठक में क्षेत्रवासियों, अभिभावकों, जन प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध वर्ग ने प्रबंध समिति की मंशा का पुरजोर विरोध किया। विद्यालय के भूतपूर्व छात्रों और प्रवासी बंधुओं सहित आम जनमानस की भावनाओं से जुड़े इस अति संवेदनशील मुद्दे पर आंदोलन की सुगबुगाहट होने लगी थी। मुद्दे की नाजुकता को समझते हुए विद्यालय प्रबंध समिति ने नाम बदले जाने का प्रस्ताव वापस लेकर विद्यालय का नाम पूर्ववत ही रखे जाने का प्रस्ताव पारित किया। इस फैसले से पूरे महाबगढ़ क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनवरलाल भारती और क्षेत्रवासी उपस्थित थे। क्षेत्रवासियों की ओर से अरविंद गौड़, देवेंद्र गौड़, राजेन्द्र कुमार गौड़, मोहित केष्टवाल, जयप्रकाश, देवरतन, रोशन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद