फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The municipal corporation is lighting bonfires at only five locations.

Kotdwar News: नगर निगम की ओर से महज पांच स्थानों पर जलाए जा रहे अलाव

Fri, 26 Dec 2025 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 26 Dec 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
The municipal corporation is lighting bonfires at only five locations.
पूर्व में 12 चिह्नित स्थानों पर जलते थे अलाव
विज्ञापन

ट्रैक्टर व चालक न होने से नहीं बन पा रही व्यवस्था
कोटद्वार। नगर निगम की ओर से जहां पूर्व में नगर क्षेत्र में 12 चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाए जाते रहे हैं। वहीं, इस साल पिछले एक सप्ताह से सर्दी पड़ने के बावजूद महज पांच स्थानों पर ही अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।
नगर निगम की ओर से पूर्व में आमपड़ाव, झंडाचौक, बस स्टेशन, मालगोदाम रोड चौराहा, अस्पताल परिसर, देवी मंदिर, कौड़िया तिराहा, नींबूचौड़, दुर्गापुरी, मोटाढांक, कुंभीचौड़ चौराहों में अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती है लेकिन इस बार कड़ाके की सर्दी पड़ने के बावजूद महज पांच स्थानों झंडाचौक, लालबत्ती चौराहा, बस अड्डा, बेस अस्पताल व सिमलचौड़ में ही अलाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कोटद्वार समेत पूरे इलाके में पिछले कुछ दिनों से सुबह से ही कोहरा लगने के कारण हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। दिन में तो फिर भी जैसे तैसे काम चल जा रहा है लेकिन रात को कड़ाके की सर्दी में बाहर रात गुजारना मुश्किल हो रहा है। हैरत की बात यह है कि अभी तक किसी भी पार्षद की ओर से नगर निगम से अपने वार्ड में अलाव जलाने की व्यवस्था करने की मांग नहीं की गई है। वहीं, नगर निगम के अधिकारियों की मानें तो नगर निगम की ओर से ट्रैक्टर व चालक आउटसोर्स एजेंसी को सौंप दिए गए हैं, जिससे अलाव की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर व चालक की व्यवस्था न हो पाने के कारण अभी महज पांच ही स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। आउटसोर्स एजेंसी से ट्रैक्टर व चालक की मांग की गई है। अगले एक-दो दिन में व्यवस्था होने पर अन्य स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था कर दी जाएगी।
-सुनील कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक नगर निगम कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed