फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The municipal administration has stopped the flood protection work being done in the Silgad river

Kotdwar News: पालिका प्रशासन ने सिलगाड नदी में कराए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर लगाई रोक

Fri, 08 Aug 2025 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The municipal administration has stopped the flood protection work being done in the Silgad river
दुगड्डा (कोटद्वार)। नगर पालिका दुगड्डा प्रशासन ने भारी बरसात को देखते हुए स्थानीय सिलगाड नदी में कराए जा रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर रोक लगा दी है। अब 15 सितंबर के बाद बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


चार वार्डों वाली नगर पालिका दुगड्डा लंगूरगाड व सिलगाड नदी के संगम में बसा हुआ है। संगम के बाद लंगूरगाड व सिलगाड नदी खोह नदी के रूप में आकार लेती है। धनीराम बाजार वार्ड का कुछ हिस्सा खोह नदी से लगा हुआ है। हर साल खोह नदी एवं उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाके जलमग्न हो जाते हैं। जिससे बाढ़ का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

पूर्व में सिंचाई विभाग की ओर से लंगूरगाड नदी से सटे सुभाष बाजार के तटीय इलाके व खोह नदी से सटे धनीराम बाजार वार्ड में चूनाधारा के निकट तटीय इलाके में बाढ़ सुरक्षा के लिए तटबंधों का निर्माण कराया था। अब पालिका प्रशासन की ओर से कमला नेहरू वार्ड में सिलगाड के तटीय इलाके में 20 लाख की लागत से तटबंधों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सिलगाड नदी उफान पर है, जिससे निर्माण कार्य लगातार प्रभावित हो रहा है। इसी को देखते हुए ठेकेदार की ओर से भी पालिका प्रशासन से निर्माण कार्य बरसात बीतने के बाद कराने का अनुरोध किया गया था। जिस पर पालिका प्रशासन ने निर्माण पर रोक लगा दी है।


.



बरसात में नदियों के जलस्तर बढ़ने से निर्माण कार्यों के लिए खतरा बढ़ गया है। नदी के उफान को देखते हुए 15 सितंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। बरसात थमने के बाद निर्माण कार्य पुन: शुरू कराए जाएंगे।

- शिवानी सालार, अधिशासी अधिकारी, नपा दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed