फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The mountain dwellers are not getting the benefit of Garhwal Express

पहाड़वासियों को नहीं मिल रहा गढ़वाल एक्सप्रेस का लाभ

Mon, 25 Nov 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
The mountain dwellers are not getting the benefit of Garhwal Express
दिल्ली-कोटद्वार रेलवे रूट पर संचालित गढ़वाल एक्सप्रेस का फायदा गढ़वालवासियों को नहीं मिल पा रहा है। पूर्व सैनिकों ने रेलमंत्री को ज्ञापन भेजकर ट्रेन के समय में बदलाव करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को संगठन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने मंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि गढ़वाल एक्सप्रेस दिल्ली से कोटद्वार दोपहर ढाई बजे पहुंचती है। कहा कि कोटद्वार सीमावर्ती जनपद चमोली, टिहरी और रुद्रप्रयाग को जोड़ता है, लेकिन गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन का जो समय कोटद्वार पहुंचने का है, वह सही नहीं है। पहाड़ी क्षेत्र में जाने वाली बस और मैक्स सभी ट्रेन के पहुंचने से पहले ही अपने गंतव्य को निकल जाते हैं।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों का कहना है कि गढ़वाल एक्सप्रेस कोटद्वार साढ़े तीन बजे चलकर दिल्ली करीब साढ़े दस बजे पहुंचती है, जिससे पहाड़ के लोगों को दिल्ली में मैट्रो का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्हें महंगे दामों में प्राइवेट टैक्सी, ऑटो, कैब बुकिंग कर अपने गंतव्य तक जाना पड़ता है। ज्ञापन भेजने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कै. सीपी डोबरियाल, उपाध्यक्ष अनूप सिंह, सचिव सुभाष कुकरेती, उमेद सिंह चौधरी, सुरेश रावत, कै. सीपी धूलिया, शूरवीर सिंह खेतवाल, बलवान सिंह रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed