{"_id":"6820d47853087797de0f041a","slug":"the-motor-of-the-tube-well-of-the-water-institute-in-kalabad-blew-up-drinking-water-crisis-deepened-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-687116-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कालाबड़ में जल संस्थान के नलकूप की मोटर फुंकी, पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कालाबड़ में जल संस्थान के नलकूप की मोटर फुंकी, पेयजल संकट गहराया
विज्ञापन
कोटद्वार। कालाबड़ में डिग्री कॉलेज के पास स्थित जल संस्थान के नलकूप की मोटर फुंकने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया। स्थिति यह है कि लोगों को भीषण गर्मी में पानी भी नहीं मिल पा रहा है। उन्हें पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। नलकूप की मोटर को जल्द दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने और नलकूप ठीक होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराने की क्षेत्रवासियों ने मांग की है।
कालाबड़ निवासी एवं समाजसेवी गोपालकृष्ण बड़थ्वाल, बीरेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह तोमर आदि ने बताया कि कालाबड़ में डिग्री कॉलेज के पास स्थित जल संस्थान के नलकूप की मोटर शनिवार सुबह फुंक गई। जिससे क्षेत्र में पेयजल किल्लत हो गई। रविवार को भी जब पानी नहीं मिला, तो लोगों को आसपास के क्षेत्रों से सिर पर पानी ढोकर लाना पड़ा। उन्होंने बताया कि नलकूप की मोटर बार-बार फुंकने से लोगों को आए दिन पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। इस नलकूप से कालाबड़, जौनपुर और आमपड़ाव क्षेत्र को पेयजल की आपूर्ति होती है। उन्होंने विभाग से शीघ्र ही मोटर ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने व नलकूप ठीक होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है।
उधर, जल संस्थान के अवर अभियंता त्रिभुवन गुसाईं ने बताया कि कालाबड़ स्थित नलकूप की मोटर फुंक गई है। मोटर को ठीक करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। अगले दो दिनों में मोटर ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर क्षेत्र में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है।