फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students went trekking with the message of a drug-free 'Devbhoomi'.

Kotdwar News: नशामुक्त देवभूमि के संदेश के साथ विद्यार्थियों ने की ट्रेकिंग

Wed, 23 Sep 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 23 Sep 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Students went trekking with the message of a drug-free 'Devbhoomi'.
जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एंटी ड्रग सेल की ओर से बुधवार को ट्रेक फॉर ड्रग-फ्री देवभूमि कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी क्षेत्र में ट्रेकिंग कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। साथ ही नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
विज्ञापन

ट्रेकिंग के दौरान विद्यार्थियों ने रास्ते में आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संवाद किया और नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ और सामाजिक रूप से जिम्मेदार बनाना रहा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. एसए अंसारी और डॉ. अजय रावत ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed