फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The miscreants robbed the woman unconscious, jewelry, mobile and cash

बदमाशों ने महिला को बेहोश कर लूटे गहने, मोबाइल और नकदी

Thu, 27 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the woman unconscious, jewelry, mobile and cash
कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने महिला को बेहोश कर चेन, नकदी और मोबाइल लूट लिया। जबकि दूसरी घटना में बदमाश ने महिला से कुंडल झपटने की कोशिश की, लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए कुंडल बचा लिए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सिताबपुर की पार्षद गायत्री भट्ट ने बताया कि कामरूपनगर सिताबपुर निवासी मंजू जोशी पत्नी स्व. दिनेश चंद्र जोशी बृहस्पतिवार सुबह घर से पैदल सीएसडी कैंटीन जा रही थीं। वह देवी रोड से पदमपुर रोड के लिए जा रही थीं, तभी एक बदमाश ने उसे बातों में उलझा दिया और इसी बीच दूसरे बदमाश ने महिला के चेहरे पर स्प्रे कर दिया और मंजू बेहोश हो गई। बदमाश उसके गले की सोने की चेन, सोने के कुंडल, अंगूठी, मोबाइल और पर्स लूटकर बाइक से फरार हो गए। पर्स में डेढ़ हजार रुपये थे। कुछ देर बाद लोगों ने महिला को बेहोशी की हालत में उठाया। होश आने पर पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी और इसके बाद कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी। दूसरी घटना कुंभीचौड़ में हुई। बृहस्पतिवार दिन में करीब साढ़े बारह बजे कुंभीचौड़ निवासी बिचुली देवी पत्नी स्व. बचन सिंह चौधरी जंगल से लकड़ी लेकर घर आ रही थी। तभी मनकामेश्वर मंदिर के पास एक कार से उतरकर बदमाश ने उसके कुंडल झपटने की कोशिश की लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए बदमाश के ऊपर लकड़ी का गट्ठा फेंक दिया। बदमाश कार में बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि जल्द मामलों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन दिन में हुईं तीन घटनाएं, महिलाओं में खौफ
कोटद्वार। कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन में झपटमारी की तीन घटनाओं से महिलाओं में खौफ है। महिलाएं जेवर व पर्स लेकर बाजार जाने से कतराने लगी हैं। पार्षद गायत्री भट्ट, समाज सेवी मंजू जखमोला और अंजू पुंडीर का कहना है कि क्षेत्र में झपटमार गैंग सक्रिय हो गया है। 24 फरवरी की शाम को कुंभीचौड़ में एक महिला के कुंडल झपटने के बाद एक बार फिर बदमाशों ने बृहस्पतिवार को दो घटनाओं को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed