{"_id":"67e82920cd9f1bd3360e8875","slug":"the-married-woman-died-of-a-heart-attack-and-not-by-consuming-poison-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-652367-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जहर खाने से नहीं हार्टअटैक से हुई थी विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जहर खाने से नहीं हार्टअटैक से हुई थी विवाहिता की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-26 बलभद्रपुर में 28 वर्षीय विवाहिता ज्योति पटवाल की मौत जहर खाने से नहीं बल्कि हार्टअटैक से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है। मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद इस मामले का पटाक्षेप हो गया है।कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि विवाहिता ज्योति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। जिसमें मौत की वजह हार्टअटैक से होना बताया गया है। मृतका की सवा साल पहले ही शादी हुई थी।
अस्वाभाविक मौत के कारण पुलिस ने मजिस्ट्रेट नायब की मौजूदगी में पंचनामा करवाया था। मृतका के ससुर बीईएल कर्मी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बीते 15 मार्च की शाम को उनके बलभद्रपुर स्थित आवास पर उनकी बहू कमरे में बेहोश पड़ी थी। परिजन उसे बेस अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत के कारण मायके पक्ष की ओर से भी सवाल उठाए जाने लगे थे, जिससे ससुराल पक्ष परेशान हो उठा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आई।