{"_id":"56ed6af34f1c1b06068b4697","slug":"the-lid-of-the-cooker-exploded-injuring-bhojnmata","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर का ढक्कन फटने से भोजनमाता घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुकर का ढक्कन फटने से भोजनमाता घायल
अमर उजाला/लैंसडौन।
Updated Sat, 19 Mar 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
भोजन पकाने के दौरान कुकर का ढक्कन फटने से भोजनमाता घायल हो गईं। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें कैंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चोट लगने से माथे पर सोलह टांके आए हैं।
विज्ञापन
बूचाखाल जूनियर हाईस्कूल में भोजनमाता लता देवी पत्नी ताजबर सिंह बच्चों के लिए दोपहर का खाना बना रही थीं। तभी अचानक प्रेशर कुकर की सीटी दूर जा गिरी। वह गैस से कुकर उतारने लगी तो ढक्कन फटकर माथे पर लगा। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आननफानन में स्कूल प्रबंधन ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां सिर पर सोलह टांके लगाए गए हैं। डॉक्टरों ने महिला की हालत को खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन